भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शहर में निकलेगी विशाल शोभायात्रा

बैतूल। जिला सर्व ब्राह्मण समाज के आदर्श और शौर्य के प्रतीक भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आगामी 10 मई 2024 को शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। परशुराम सेना द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिला सर्व ब्राह्मण समाज ने सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव को समृद्ध करने में भागीदारी के लिए समस्त सर्व ब्राह्मण समाज को भगवान परशुराम जन्मोत्सव में आमंत्रित किया है। उल्लेखनीय है कि परशुराम जन्मोत्सव मनाने के लिए जिला सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक दत्त मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह 9:30 बजे दत्त मंदिर में भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना के बाद आरती की जाएगी। इसके बाद जिला अस्पताल की भोजन शाला में अंकुरित आहार का वितरण किया जाएगा। इसी दिन शाम को परशुराम सेना द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से सर्व ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र शुक्ला, कांतु दीक्षित, अशोक (पप्पन मिश्रा), रामदेव, स्वदेश त्रिवेदी, प्रशांत भट्ट, पियूश तिवारी, ब्रजकिशोर पांडे, शैलेष गुबरेले, संजय शुक्ला, मनु देशपांडे, श्याम पांडे, अरविन्द देशपांडे, प्रशांत मांडवीकर, विवेक देशपांडे, अजय शुक्ला, श्रीमन्त पांडे, करण पांडे, अंशुल मिश्रा, सोमेश त्रिवेदी, ध्रुव शुक्ला आदि स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.