गंज मंडल के 40 बूथों पर करीब एक हजार नें सुनी पीएम मोदी की मन की बात
124 वे एपिसोड में मोदी नें देश के पर्यावरण और आध्यात्मिक विषय पर दिया जोर
| |
BETUL MIRROR NEWS। प्रति माह के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित हुआ देश भर सहित जिले में भी हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने श्री मोदी के मन की बात को सुना, मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत गंज मंडल के 16 वार्डों के 40 बूथों पर करीब एक हजार लोग श्री मोदी के मन की बात के कार्यक्रम में शामिल हुए, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने बताया कि श्री मोदी द्वारा विभिन्न विषयों पर अपनी बात नागरिकों से संवाद के रूप में की जाती है। 
इस बार उन्होंने पर्यावरण और आध्यात्मिक विषयों पर अधिक जोर देते हुए देश कि इस विरासत को सहेजने का नागरिकों से आवाहन किया, इसके अलावा उन्होंने लोकल फॉर वोकल पर भी एक बार फिर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय कलाकारों और श्रमिकों के परिश्रम से बनाए गए उत्पाद को प्राथमिकता के आधार पर उपयोग में लाना चाहिए ताकि देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत किया जा सके, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे,सहित जिला पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अतीत पवार, दीपू सलूजा, तपन मालवी, संजू सोलंकी, विकास प्रधान,अशीष पवार, प्रवीण वराठे, अनंजय राठौर, चाणक्य राख़ड़े, रवि हिरानी, राजेश आहूजा सहित अन्य के द्वारा उन्हें दी गई जिम्मेदारियां के तहत उन्होंने अपने-अपने प्रभार वाले बूथ पर इस कार्यक्रम को संपन्न कराया। मीडिया प्रभारी सतीश साहू ने बताया कि इस कार्यक्रम हेतु जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने इस तैयारी के लिए आहूत बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश देते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए मार्गदर्शन दिया था, इसी के तहत मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के बाद संगठन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने प्रभार वाले बूथों की फोटो व अन्य विवरण की अपलोडिंग संगठन ऐप पर की गई जिसका कार्य शत प्रतिशत सफल रहा। कार्यक्रम में मंडल के प्रभारी कृष्णा गायकी, इंद्रपाल पुंडे और रश्मि साहू का भी समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
