सड़क हादसे में युवक की मौत,अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

Betul News। भैंसदेही में एक सड़क हादसे में 22 साल युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्जुन दहिकर के रूप में हुई है। वह अपने पिता गजा दहिकर का इकलौता बेटा था। घटना कौड़ियां जोड़ के पास हुई, जब अर्जुन अपनी बहन को मायके छोड़कर वापस लौट रहा था। एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। गांव के लोगों ने उसके पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उसे लेकर भैंसदेही सीएचसी गए। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.