Betul Ki Khabar : ना स्टीमेट बना, न नक्शा, ट्रस्ट्रियो ने लिया मंदिर तोड़ने के लिए पत्र लिखने का प्रस्ताव

Betul Ki Khabar: Neither Steemit nor map was made, trustees proposed to write a letter to demolish the temple.

Betul Ki Khabar : मुलताई। नगर के ताप्ती मंदिर में शनिवार ताप्ती ट्रस्ट की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रस्ताव लिया गया कि ताप्ती जन्म उत्सव पर माँ ताप्ती के नवीन एवं पुराने दोनों मंदिरों की साज सज्जा की जाएगी। दोनों ही मंदिरों को फूलों से सजाया जाएगा। सजावट सहित प्रसादी पर लगभग ₹100000 का खर्च किया जाएगा। इधर ताप्ती जन्म उत्सव पर सुबह 5:00 बजे माँ ताप्ती का अभिषेक होगा और दोपहर 12:00 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

वहीं माँ ताप्ती को 56 भोग की प्रसादी भी चढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। बैठक के बाद मंदिर की दान पेटी भी खोली गई जिसमें 4,71,730 रुपए चढ़ावे में प्राप्त हुए। बैठक में उपस्थित ट्रस्ट के सदस्य राजू पाटनकर, नवीन ओंकार, गगनदीप खरे, सुमित शिवहरे सहित अन्य लोगों ने बताया कि मां ताप्ती का जन्म उत्सव भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है।

Betul Ki Khabar : ना स्टीमेट बना, न नक्शा, ट्रस्ट्रियो ने लिया मंदिर तोड़ने के लिए पत्र लिखने का प्रस्ताव

मंदिर के निर्माण को लेकर एकमत नहीं है ट्रस्टी.. (Betul Ki Khabar)

इधर ट्रस्ट द्वारा निर्णय लिया गया है की मां ताप्ती मंदिर का निर्माण किया जाए एवं इसके लिए गर्भ ग्रह को छोड़कर बाकी स्ट्रक्चर हटाया जाए। इसके लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा जाएगा। ट्रस्टी नवीन ओमकार ने इस प्रस्ताव में असहमती जताई है। नवीन ओमकार का कहना है कि अभी ना तो मंदिर निर्माण का एस्टीमेट तैयार हुआ है और ना ही ड्राइंग डिजाइन तैयार हुई है, नक्शा तक नहीं बना है। ऐसे में किस आधार पर मंदिर तोड़ा जाएगा। इसलिए उन्होंने इस पर अपनी सहमति प्रदान नही की है। (Betul Ki Khabar)

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.