Betul News: पहली बार केंद्रीय राज्यमंत्री बनने पर राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद ने किया डीडी उईके का स्वागत-सम्मान
Betul News: National Journalists Welfare Council welcomed and honored DD Uike on becoming Union Minister of State for the first time.
| |
Betul News: बैतूल। बैतूल-हरदा-हरसूद लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार रिकार्ड मतों से निर्वाचित हुए क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास (डी.डी.) उईके, गत दिवस केंद्रीय मंत्रिमंडल के गठन में केंद्रीय राज्य मंत्री (जनजाति कार्य मंत्रालय) बनाए जाने के बाद प्रथम गृह नगर बैतूल आगमन पर उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
इसी तारतम्य में राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद की जिला इकाई बैतूल के संभागीय प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम सिन्हा एवं परिषद के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार संजय द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार एवं परिषद के जिलाध्यक्ष के.पी. अग्निहोत्री, वरिष्ठ पत्रकार पंकज धोते, दी.आर. लिल्हारे, प्रसून चौधरी सहित अन्य पत्रकार साथियों द्वारा उन्हे पुष्प गुच्छ तथा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। (Betul News)
Betul News: पहली बार केंद्रीय राज्यमंत्री बनने पर राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद ने किया डीडी उईके का स्वागत-सम्मान

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उईके ने बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हित के विषय में वह यथासंभव सहयोग करते रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद के सदस्यों ने मध्यप्रदेश में पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून लागू करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से चर्चा कर सहयोग करने के लिए उनसे विशेष आग्रह किया। (Betul News)
