ऑटो में कच्ची शराब ले जा रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा
| |
Betul Police: पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वाले बदमाशो के विरूध्द कठोर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गये है। कोतवाली पुलिस ने रिंकू उर्फ विवेक मसीह को अवैध कच्ची महुआ शराब 200 लीटर के साथ पकडने में सफलता हासिल की है।
रविवार को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अपनी आटो में कच्ची महुआ शराब बेचने सोनाघाटी तरफ लेकर जा रहा है। सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस के द्वारा पुलिस टीम गठित कर मुखबीर के बताये हुये स्थान के लिये पुलिस टीम को रवाना किया गया।
जो साक्षियो एवं पुलिस टीम के द्वारा आटो को घेराबंदी कर पकडा गया आटो को चैक किया गया। आटो के अन्दर थौलो एवं खुले रूप में 01-01 लीटर की प्लास्टिक की बाटलो में हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब करीब 200 लीटर कुल कीमती करीब 20,000 रुपये की मिली, आटो क्रमांक एम पी 48 आर 1344 कीमती करीबन 1 लाख 40 हजार , कुल कीमती 160000 रुपये को विधिवत जप्त किया गया है। आरोपी रिंकू उर्फ विवेक मसीह के विरूध्द थाना कोतवाली में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी रिंकू उर्फ विवेक मसीह पिता श्यमुहल मसीह उम्र 40 साल निवासी डोलीढाना पाढर जप्ति- 01-01 लीटर की 200 प्लास्टिक की बाटल में अवैध हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब, एवं आटो क्रमांक एम पी 48 आर 1344 कीमत करीबन 1 लाख 40 हजार , कुल कीमती 160000 रुपये उक्त संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक रविकांत डेहरिया, प्र आर 52 ब्रिजेश रघुवंशी , प्रआर 185 अरविंद , आर 650 उज्जवल दुबे, आर. 520 अनुज यादव , आर. अमरदास , आर 56 नितिन, आर. दुर्गेश वर्मा की विशेष भूमिका रही है।
