जे.एच. कॉलेज में एलएलबी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग

Betul News: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (जे.एच. कॉलेज) में एलएलबी पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। आवेदक रवि शंकर शुक्ला एवं सुभाष पवार ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि बैतूल जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में निर्धन विद्यार्थी कानून की पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन जिले में एलएलबी की पढ़ाई के लिए कोई अन्य विकल्प उपलब्ध नहीं है। जे.एच. कॉलेज में यह सुविधा शुरू होने से ऐसे विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा और उन्हें बाहर जाकर आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। रवि शंकर शुक्ला और सुभाष पवार ने अपने निवेदन में कहा कि जिले में पहले से ही एलएलबी की मांग लगातार बढ़ रही है। यदि शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो विद्यार्थियों का एक और शैक्षणिक सत्र खराब हो सकता है। उन्होंने आग्रह किया कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए एलएलबी की प्रवेश प्रक्रिया इस वर्ष से ही प्रारंभ की जाए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.