बैतूल बाजार पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त

एक आरोपी गिरफ्तार

Betul News: पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, एसडीओपी बैतूल के मार्गदर्शन में थाना बैतूल बाजार पुलिस द्वारा सोमवार को अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कृषि महाविद्यालय के सामने मिलानपुर जोड़ के पास एक व्यक्ति लाल रंग की स्कूटी में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री की नीयत से रखे हुए है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा स्टाफ के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचकर एक व्यक्ति को स्कूटी के पास खड़ा पाया गया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ने पर उसने अपना नाम शैलेन्द्र उर्फ महेन्द्र सिंह पिता मन्नू सिंह ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, निवासी ढीमर मोहल्ला रामनगर गंज, बैतूल बताया। आरोपी के पास से लाल रंग की स्कूटी क्रमांक MP 48 MU 8393 में रखी तीन पीली प्लास्टिक की केनों (प्रत्येक 15 लीटर की) तथा एक बोरी में 18 नग एक लीटर की प्लास्टिक की बोतलों में भरी हुई कुल 63 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6300/- रुपए , तथा स्कूटी जिसकी कीमत लगभग 25000/- रुपए है, जप्त की गई। सूंघकर कच्ची महुआ शराब होना प्रमाणित किया गया। आरोपी का कृत्य मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे मौके पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में थाना बैतूल बाजार की निरीक्षक अंजना धुर्वे, सउनि संजय कलम, प्रआ. अरुण डेहरिया, आरक्षक माखन पाल, मनोज कोलारे एवं चंपालाल की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.