Betul News। सदर निवासी एक युवक की ट्रेन से टकराने से मौत हो गई है। हालांकि यहां स्पष्ट नहीं हुआ है, की युवक पटरी पर कैसे पहुंचा और कौन सी ट्रेन से टकराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लगभग 1 से 2:00 बजे के दरमियान लकी उइके कैसे पहुंचा वहां कौन सी ट्रेन से टकराकर मौत हो गई यह जांच का विषय है। मृतक की पहचान बैतूल निवासी शेषराव उइके के पुत्र लकी उइके 20 साल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन पर शव देखा और जीआरपी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को जिला अस्पताल भेजा गया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।