कोठीबाजार निवासी साइकिल व्यापारी की इलाज के दौरान मौत

Betul News। साइकिल की दुकान के मालिक कृष्णकुमार चौधरी का शुक्रवार को निधन हो गया। चौधरी ने दोपहर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्हें लिंक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान देर शाम उनका निधन हो गया। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल से सूचना मिलने के बाद शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कृष्णकुमार चौधरी 70 साल लल्ली चौक पर साइकल की दुकान चलाते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.