कुंड में वन विभाग का शिकंजा – अवैध फर्नीचर फैक्ट्री पर छापा, तीन गिरफ्तार
सागौन के 75 नग चिरान जब्त, 80,000 मूल्य की वनोपज बरामद, भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज
| |

Forest department tightens its grip in Kund – raid on illegal furniture factory, three arrested वन विभाग ने शनिवार को कुंड गांव में अवैध फर्नीचर निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान टीम ने मनीराम कवडे के घर से सागौन के 75 नग चिरान बरामद किए, जिनकी मात्रा 1.120 घन मीटर और बाजार मूल्य लगभग 80,000 आंका गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनीराम कवडे कुंड निवासी, दीपक मालवीय और योगीराज ढोटे दोनों बोरगांव निवासी शामिल हैं। सभी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी दयानंद डेहरिया, परिक्षेत्र सहायक मोहम्मद इफ्तेखार खान, ओंकारनाथ मालवीय, जितेंद्र चौकीकर, शुभम राठौर, सोनू पुंडे, कन्हैया, भैयालाल कुमरे और सुनील विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही।
- कार्रवाई की खास बातें
- कुंड गांव में वन विभाग का छापा
- अवैध फर्नीचर निर्माण करते 3 आरोपी गिरफ्तार
- सागौन के 75 नग चिरान बरामद
- मात्रा: 1.120 घन मीटर
- बाजार मूल्य: 80,000
- मामला भारतीय वन अधिनियम की धाराओं में दर्ज
