एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह ने संभाला पदभार पदभार ग्रहण करते ही दिए अनुशासन और स्वच्छता के निर्देश

SDM Dr. Abhijeet Singh took charge and gave instructions on discipline and cleanliness as soon as he took charge नवागत उप जिला अधिकारी डॉ. अभिजीत सिंह ने मंगलवार को बैतूल एसडीएम कार्यालय का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर तहसीलदार गोवर्धन पाटे, नायब तहसीलदार श्याम सिंह उईके, प्रवाचक द्वितीय दांडिक महेश जैन, नगर राजस्व निरीक्षक भीमराव पोटफोडे, पटवारी सुभाष पवार, राजस्व निरीक्षक डायवर्सन राहुल इवने सहित तहसील कार्यालय और एसडीएम कार्यालय के समस्त स्टाफ ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: जनपद स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली 20 पंचायत को किया सम्मानित

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. अभिजीत सिंह ने सभी पटवारी, राजस्व निरीक्षक, जमादार, रीडर्स और अन्य सभी कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने और समय पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालयीन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक कार्य समय सीमा में पूर्ण होना चाहिए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.