जनपद स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली 20 पंचायत को किया सम्मानित

पीएआई 1.0 पंचायत उन्नति सूचकांक का किया विमोचन

20 Panchayats doing best work at district level were honored पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र मुलताई के तत्वावधान में जनपद पंचायत बैतूल के सभाकक्ष में 20 ग्राम पंचायत का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें: पंचायती राज जिंदाबाद सुजाता–पंकज और पंचायत राज

इस दौरान पंचायत उन्नति सूचकांक का विमोचन एवं शीर्ष 20 ग्राम पंचायत को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कृष्णा लोखण्डे,

ये भी पढ़ें: 15वें वित्त और 5वें वित्त की राशि में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार

जनपद पंचायत सदस्य मुकुंदराव धोटे, पिंटु काकोड़िया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैतूल शिवानी राय एवं जिला पंचायत से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज्य अभियान के डीपीएम संदीप कुमार परिहार, जिला समन्वयक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शिवानी राय द्वारा कहा गया कि आगे ग्राम पंचायतें 2.0 में अच्छा और बेहतर प्रयास करेंगी और श्रेष्ठ स्कोर अर्जित करेंगी।

ये भी पढ़ें: तालाब की अनुमति के लिए किसान ने पालतू भैंस बेचकर दी रिश्वत

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान डीपीएम ने बताया कि पीएआई 1.0 वित्तीय वर्ष 2022- 23 के लिए लागू किया गया है। 9 अप्रैल 2025 को पीएआई 1.0 के तहत पंचायत को प्राप्त स्कोर रिलीज हुआ है।

ये भी पढ़ें: एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह ने संभाला पदभार पदभार ग्रहण करते ही दिए अनुशासन और स्वच्छता के निर्देश

देश के सभी पंचायत का रिपोर्ट कार्ड विषयगत और समग्र स्कोर पीएआई पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। इसी के आधार पर एलएसडीजी थीम 9 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर करने वाली पंचायत को सम्मानित किया गया है।

ये भी पढ़ें: मोहदा थाना क्षेत्र में मारपीट, छेड़छाड़ और जातिगत अपमान को लेकर बवाल

बैतूल जनपद की सर्वश्रेष्ठ प्रथम पंचायत बघोली है, जिसने जिला स्तर पर भी 8वां स्थान प्राप्त कर 2100 की पुरस्कार राशि प्राप्त की है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक उमेंद्र रहड़वे सहितअन्य कर्मचारी, पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: डहरगांव में दहशत की रात, पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया केस

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.