शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई बैतूल में अब पुरुषों को भी मिलेगा प्रवेश का अवसर
| |
Now men will also get the opportunity to take admission in Government Eklavya Women ITI Betul शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। संस्था प्राचार्य रेवाशंकर पंडाग्रे ने बताया कि इस वर्ष सीएलसी राउण्ड में पहली बार पुरुष आवेदक भी प्रवेश ले सकेंगे। संस्था में कुल 10 ट्रेड संचालित हैं। इनमें इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंफार्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंड सिस्टम मेंटेनेंस तथा मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर दो वर्षीय पाठ्यक्रम हैं। वहीं स्विंग टेक्नोलॉजी, फ्लोरीकल्चर एंड लैंडस्केपिंग, स्टेनो अंग्रेजी, स्टेनो हिन्दी, कोपा और ऑफिस असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर एक वर्षीय पाठ्यक्रम हैं। अब तक 80 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु नया रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और त्रुटि सुधार 18 से 22 अगस्त तक किया जाएगा। इस दौरान सभी आवेदकों को पुनः चॉइस फिलिंग करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी अधिकतम पाँच विकल्प चुन सकेंगे। आवेदकों को 25 अगस्त को स्वयं संस्था में उपस्थित होकर किसी एक व्यवसाय के लिए उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इसके आधार पर 26 अगस्त को मेरिट सूची जारी की जाएगी तथा उसी दिन दोपहर 12 बजे से प्रवेश दिया जाएगा।
विशेष सुविधाएँ
संस्था मध्यप्रदेश शासन की एकलव्य योजना अंतर्गत संचालित है। अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं को छात्रावास व भोजन की सुविधा तथा 1000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
पात्रता
स्विंग टेक्नोलॉजी – 8वीं उत्तीर्ण
अन्य सभी 9 ट्रेड – 10वीं उत्तीर्ण
संस्था प्राचार्य ने बताया कि फ्लोरीकल्चर एवं लैंडस्केपिंग स्वरोजगार के लिए एक बेहतर ट्रेड है, वहीं अंग्रेजी भाषा का ज्ञान रखने वाले विद्यार्थियों के लिए स्टेनो अंग्रेजी हाईकोर्ट, रेलवे, एसएससी जैसी सेवाओं में रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करता है।
