31 अगस्त रविवार को बीजासनी माता मंदिर में होगा भव्य श्री राधारानी जन्मोत्सव

विशाल भजन संध्या का होगा आयोजन

A grand Sri Radharani birth anniversary will be held at Bijasani Mata Temple on Sunday, August 31 बैतूल गंज स्थित बीजासनी माता मंदिर में आगामी 31 अगस्त रविवार को श्री राधा महारानी जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर अनुपम झांकियां एवं मंदिर की साज सज्जा विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। रात्रि 8 बजे से विशाल भजन संध्या प्रारंभ होगी एवं ठीक रात्रि 12 बजे श्री राधा महारानी का जन्मोत्सव होगा तथा 56 भोग मिठाई , 15 किलो माखन मिश्री एवं 101 किलो दूध का भोग लगेगा तत्पश्चात महाआरती होगी एवं महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर संस्थापक एवं समिति अध्यक्ष पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि श्री राधा जन्माष्टमी का अत्यंत विशेष महत्व है क्योंकि भगवान श्री कृष्ण की आराधना तो पूरी दुनिया करती है लेकिन श्री राधा जी भगवान कृष्ण की अलौकिक शक्ति हैं जिनकी आराधना प्रत्येक कृष्ण भक्त को करना चाहिए , उन्होंने नगर के सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.