Betul Accident News: छिंदवाड़ा रोड पर पारडसिंगा के पास बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हुआ सराई सरपंच पुत्र और उसका साथी

Betul Accident News: Sarai Sarpanch's son and his companion got injured after the bike went out of control near Paradsinga on Chhindwara Road.

Betul Accident News: मुलताई। छिंदवाड़ा रोड पर ग्राम पारडसिंगा के पास शनिवार शाम करीब 4:00 बजे दो युवक बाइक से मुलताई की ओर जा रहे थे। तभी अचानक से बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होने के कारण वे दोनो गिरकर घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सराई के सरपंच राजकुमार इवने का 22 वर्षीय पुत्र आदित्य और उसका दोस्त ऋतिक देवराव दोनों बाइक से भाई की टीसी लेने के लिए मुलताई आ रहे थे। कि तभी अचानक ग्राम पारडसिंगा के पास उनकी बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। जिसके चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे दोनों गिरकर घायल हो गए। (Betul Accident News)

Betul Accident News: छिंदवाड़ा रोड पर पारडसिंगा के पास बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हुआ सराई सरपंच पुत्र और उसका साथी

बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण आदित्य को चेहरे, हाथ और पैर में गंभीर रूप से चोट आई। वहीं ऋतिक भी गिरने से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों को ग्रामीणों ने एक निजी ऑटो की मदद से तत्काल ही मुलताई नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों का डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। (Betul Accident News)

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.