ग्राम पंचायत केकडियाकला सचिवों का 1 वेतन वृद्धि रोकी

ग्राम पंचायत केकडियाकला, जनपद भीमपुर में अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही

Betul Mirror News। ग्राम पंचायत केकडियाकला, जनपद पंचायत भीमपुर अंतर्गत शासकीय कार्यों में अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनकी जांच मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भीमपुर द्वारा की गयी। जांच के पश्चात् सुनवाई एवं प्रकरण के परिक्षण उपरांत निम्न अनियमितताएं सिद्ध होना पाया गया।

  • 1. मनरेगा योजना अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यो में वास्तविक सामग्री प्रदाय कर्ताओं को भुगतान नही करते हुए पंचायत द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से श्री दादाजी कंस्ट्रक्षन नामक फर्म को रु. 3.83 लाख का भुगतान किया गया। यह फर्म लोकेश मोरसे के नाम से दर्ज है जो कि ग्राम पेसा मोबलाईजर ग्राम पंचायत बटकी के पद पर पदस्थ है।
  • 2. जगदीश ठाकुर पंचायत सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में बिना सक्षम अनुमति के अनधिकृत रूप से कार्य पर अनुपस्थित होना पाया गया।
  • 3. 05 वॉ वित्त आयोग से स्वीकृत स्टॉपडेम निर्माण कार्य में व्यय बिना उपयंत्री के मूल्यांकन के पंचायत द्वारा किया गया। व्यय करने उपरांत बाद में मूल्यांकन कराया गया।

अतः उपरोक्त अनियमितताओं को देखते हुए अक्षत जैन, मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बैतूल द्वारा जगदीश ठाकुर, पंचायत सचिव के विरुद्ध एक वेतनवृद्धि संचयी रूप से रोके जाने की दीर्घ शास्ति अधिरोपित की गयी है। साथ ही शासकीय राशि 3,83,000- का अनियमित भुगतान करने के फलस्वरूप म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 की धारा 89 अंतर्गत अमर सिंह साईचर, सरपंच ग्राम पंचायत केकडियाकला; जगदीश ठाकुर, ग्राम पंचायत सचिव; एवं लोकेश मोरसे, पेसा मोबिलाइजर, ग्राम पंचायत बटकी के विरुद्ध उक्त राशि की वसूली कार्यवाही किये जाने के निर्देश जारी किये गए हैं।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.