पेड़ से लटका मिला 10 दिन पुराना शव, पहचान में जुटी पुलिस

News। बैतूल बाजार पुलिस को शनिवार को परसोडी बुजुर्ग में रेलवे लाइन के पास एक पेड़ से लटका हुआ शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा तैयार किया। शव को फिलहाल  जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है। मृतक की उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। उसने आसमानी रंग की शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि शव की हालत देखकर लग रहा है कि मौत करीब 10 दिन पहले हुई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, जिसके लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या मौत किसी अन्य कारण से हुई है। बैतूल बाजार पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.