जबलपुर से बैतूल आएंगे 11 फीट ऊंचे चिंतामन गणपति सवा फिट श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति की प्रतिमा रहेगी आकर्षण का केंद्र

श्री वैष्णो नगर के सेठ का पूजन विधिवत रूप से संपन्न

Betul Mirror News। राम नगर स्थित श्री वैष्णो मंदिर में इस वर्ष भी श्री चिंतामन महा गणपति उत्सव समिति द्वारा गणेश उत्सव की भव्य तैयारी शुरू कर दी गई है। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रहेगी कि भगवान श्री चिंतामन गणपति की आकर्षक प्रतिमा जबलपुर से बैतूल लाई जाएगी। यह प्रतिमा 11 फीट ऊंची होगी, जो नगरवासियों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बनेगी। इसके साथ ही मुख्य प्रतिमा सवा फीट ऊंची होगी, जो प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति की रूप-रेखा पर आधारित है। यह प्रतिमा विशेष रूप से सजाई जाएगी और इसे विभिन्न प्रकार के आभूषणों से अलंकृत किया जाएगा, जिससे इसकी दिव्यता और भव्यता और भी बढ़ जाएगी।

गणेश उत्सव को लेकर समिति और नगरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और इस वर्ष चिंतामन गणेश जी का स्वागत बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री वैष्णो नगर के सेठ का पूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार और विविध वेद मंत्रों के साथ पाठ किया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.