बोरगांव जीन में 160 नग अवैध सागौन चिरान जब्त

अवैध सागौन पर वन विभाग की बड़ी कार्यवाही

अवैध फर्नीचर निर्माण में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार

Forrest:वन विभाग द्वारा वन माफियाओं के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 मई को वनमंडलाधिकारी, दक्षिण विजयानन्तम टी.आर. के मार्गदर्शन और वन परिक्षेत्र अधिकारी दयानंद डेहरिया के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में वनमंडल स्तरीय उड़नदस्ता टीम प्रभारी राजेश शर्मा, वनपाल एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी ताप्ती (सा.) दयानन्द डेहरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम बोरगांव जीन में अवैध फर्नीचर निर्माण कार्य करने वाले 4 आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की।

 

आरोपियों में मुख्य रूप से अनिरुद्ध उर्फ बाबूलाल मालवी, राजेश वल्द छोटेलाल मालवीय, रमेश शालिग्राम मालवी, राजू बाबूलाल मालवी शामिल हैं। इन आरोपियों के घरों से अवैध रूप से संग्रहित सागौन चिरान 160 नग जब्त की गई, जिसका अनुमानित मूल्य 50 हजार रुपये आंका गया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही में मोहम्मद इफ्तिखार खान, ओंकारनाथ मालवीय परिक्षेत्र सहायक सेहरा, राजेश शर्मा वनपाल, प्रदीप परिहार, कृष्ण कुमार दंडोलिया, भैयालाल कुमरे, जितेंद्र चौकीकर, प्रतीक मोहरे, श्रीमती अनीता सलामे, प्रियंका डहरिया, सोनू पुण्डे, ललिता उईके, देवकरण भारती, विजय पिपरधे, केशव राने, लेखराज धाकड़, शुभम राठौड़ वनरक्षक की अहम भूमिका रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.