52 लाख ठगी के मामले में 2 सगे भाई गिरफ्तार
| |

Betul News। जिले में 52 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड के टांडा निवासी डेविड और लवकेश चौहान हैं। दोनों ने दो अलग-अलग मामलों में ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
प्रकरण विवरण 01
5 जनवरी 2025 को फरियादी रामदयाल मासतकर पिता स्व. मल्लूजी मासतकर, उम्र 67 साल, निवासी भगतसिंह वार्ड, सदर बैतूल ने थाना कोतवाली उपस्थित होकर रिपोर्ट की कि वे वन विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने अपनी कृषि भूमि खसरा नं. 148/3, रकबा 0.4650 हेक्टेयर, मौजा डोक्या में तालाब निर्माण तथा प.ह.न. 31, ख.न. 214, रकबा 0.061 हेक्टेयर, ग्राम दनोरा की भूमि पर भवन निर्माण कर ढाबा संचालन हेतु किराये पर देने का विचार किया था। उक्त कार्यों का ठेका डेविड पिता उत्तमदास चौहान एवं लवकेश पिता उत्तमदास चौहान, निवासी झारखंड टांडा को 17 जनवरी 2025 को क्रमशः 4 लाख एवं 20 लाख रुपये में देना तय हुआ। इसके एवज में फरियादी द्वारा स्टेट बैंक गेंदा, सदर बैतूल की चेक से 4,84,000 रुपये, नगद 5,40,000 रुपये तथा फोन-पे के माध्यम से 35,000 रुपये, कुल 10,59,000 रुपये दिए गए, परंतु आरोपियों ने कार्य न कर रकम हड़प ली। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 16/2025, धारा 420 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण विवरण 02
30 मई 2025 को फरियादी उमेश नागले पिता रमेश नागले, उम्र 37 वर्ष, निवासी अम्बेडकर वार्ड, चक्कर रोड, बैतूल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पेट्रोल पंप पर एस.डी. कंस्ट्रक्शन के संचालक द्वारा विभिन्न तिथियों में पेट्रोल-डीजल प्राप्त कर 41,50,245 रुपये की धोखाधड़ी की गई। उक्त फर्म के खाता क्रमांक 40084455113 का संचालन दोनों आरोपी मिलकर करते थे। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 604/2025, धारा 420, 34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तारी एवं पूछताछ
विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने दोनों मामलों में धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपियों को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- 1. डेविड चौहान, पिता उत्तमदास चौहान, उम्र 40 वर्ष, निवासी बी-49, भार्गव कॉलोनी, तन्वी रेसिडेंसी, मानस नगर, सदर बैतूल
- 2. लवकेश चौहान, पिता उत्तमदास चौहान, उम्र 24 वर्ष, निवासी बी-49, भार्गव कॉलोनी, तन्वी रेसिडेंसी, मानस नगर, सदर बैतूल
विशेष भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, सउनि जगदीश नावरे, प्रआर 185 अरविंद सिंह, प्रआर 369 शिव, आर. 56 नितिन चौहान, आर. 650 उज्ज्वल दुबे, एवं आर. 662 संदीप भलावी की सराहनीय भूमिका रही।
