रेत,गिट्टी, मुरूम का अवैध परिवहन करते 2 डम्पर और 3 ट्रैक्टर-ट्राली जप्त
| |

News/ कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खनिज विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 5 अगस्त को मुलताई तहसील अंतर्गत वाहन डंपर क्रमांक एमएच 49 एटी 6006 को खनिज मुरूम का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर पुलिस चौकी प्रभात पट्टन की अभिरक्षा मंम खड़ा किया गया है। इसी प्रकार निरीक्षण के दौरान 2 अगस्त को तहसील बैतूल, चिचोली व आठनेर क्षेत्र में डंपर क्रमांक एमपी 48 एच 3569, ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 48 जेडबी 8095, ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 48 ए 5552 एवं ट्रैक्टर-ट्राली बिना नंबर को गौण खनिजों के अवैध परिवहन एवं ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर समीपस्थ पुलिस थानों की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। उक्त वाहनों के वाहन चालकों, वाहन मालिकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर मध्य प्रदेश अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किए जा रहे हैं। खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
