जंगली जानवरों का आतंक,भालू-सूअर के हमले में 5 लोग घायल
| |

Betul News: कुछ दिनों पहले की बात है, की धतूरा निवासी गोपाल 41 साल पर तीन दिन पहले भालू ने हमला कर उसे मार डाला। जंगली जानवरों का इस तरह से हमला करना ग्रामीण दहशत में है। ताजा मामला कुंडी निवासी जगन ओझा 50 साल तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे। वहां दो भालुओं ने उन पर हमला कर दिया। जगन की चीखों से भालू भाग गए। लेकिन इससे पहले उन्होंने जगन के सिर पर पंजा मारा और दोनों कंधों व हाथों को काट दिया। जगन ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वनग्राम कोल्हू ढाना की माला बाई 48 साल चुनालोमा के पास तेंदूपत्ता तोड़ रही थीं। इस दौरान जंगली सूअर ने उनके पैर को अपने तेज दांतों से काट दिया। उन्हें कई टांके लगाने पड़े। इसी तरह बक्का चिखली के पास गोनी घाट की श्याम यादव 37 साल भी जंगली सूअर के हमले में घायल हो गईं। वे 4-5 महिलाओं के साथ जंगल गई थीं। सूअर ने अचानक हमला कर उनका पैर जख्मी कर दिया।
