एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
| |

Samachar: कोसमी इलाके में 32 वर्षीय मजदूर महिला सुनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार रात को सुनीता अपने पति रूपेश और दो बच्चों के साथ बिस्नुर गांव से बाइक से लौट रही थी। रास्ते में वह बाइक से गिर गई। इस दौरान उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी। रूपेश पत्नी को अस्पताल न ले जाकर घर ले गया। वहां उसने खुद ही इलाज करने का प्रयास किया। रविवार को सुनीता की मौत हो गई। रूपेश बिना किसी को सूचना दिए शव को बिस्नुर ले जाने की तैयारी कर रहा था। एक पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि बाइक से गिरने के बाद रूपेश ने पत्नी से विवाद किया होगा। उन्होंने कहा कि मौत के समय सुनीता की आंखें और मुंह खुले थे, जो संदेह पैदा करता है। जांच अधिकारी जगदीश ठाकुर ने बताया कि मृतिका के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी थी। शायद वह हादसे की वजह हो सकता है। लेकिन उसके पति का उसका इलाज के लिए अस्पताल न लाना संदेह पैदा कर रहा है। उसकी मृत्यु का वास्तविक कारण जानने पीएम करवाया जा रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
