नींद में ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत,नागपुर से इलाज कराकर वापस लौट रहे थे…!

Betul News: नागपुर से इलाज कराकर लौट रहे दयाराम यादव 85 साल की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। दयाराम अपने बेटे मुरलीलाल यादव के साथ बुधवार रात 8 बजे नागपुर से पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए थे। नरखेड़ के पास दयाराम को नींद लग गई थी। जब ट्रेन मुलताई पहुंची तो मुरलीलाल की नींद खुली। उन्होंने देखा कि उनके पिता सीट पर नहीं थे। मुरलीलाल ने पूरी ट्रेन में खोजबीन की। पिता नहीं मिलने पर उन्होंने जीआरपी आमला को सूचना दी। जीआरपी आमला ने रात से ही तलाश अभियान शुरू कर दिया। सुबह करीब 11 बजे हतनापुर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे दयाराम का शव मिला। प्रारंभिक जांच में नींद में ट्रेन से गिरने की आशंका जताई गई है। पहले मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में मृतक के बेटे मुरारीलाल से जब शिनाख्त से करवाई की गई तो शव दयाराम का निकला। मृतक के बेटे मुरली लाल ने बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से कमजोर थे। इसी बीमारी का नागपुर में इलाज करवाया जा रहा था, इसलिए वह अपने पिता को लेकर कल नागपुर गए थे, लेकिन उन्हें ट्रेन में उन्हें नींद लग गई और यह हादसा हो गया। शव को मुलताई के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.