व्यापारी पर किया तलवार से हमला, 5 लाख के जेवरात-नकदी लूटकर भागे
| |

Betul News: अमला थाना क्षेत्र के रतेड़ा गांव चोरों ने एक अनाज व्यापारी के घर में लगाई सेंड। 5 लाख के लूट के साथ सोने चांदी के जेवर लेकर फरार। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतेड़ा गाँव में अनाज व्यापारी के घर बुधवार रात को लूट हो गई। हथियारबंद लुटेरों ने व्यापारी कल्लू प्रजापति के घर से करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट लिए। नकाबपोश लुटेरों ने घर में घुसते ही परिवार के सदस्यों पर हथियार तान दिए। उन्होंने व्यापारी कल्लू पर तलवार से हमला कर दिया। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी कमला जोशी मौके पर पहुंचीं। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच की जा रही है।
