बलवा प्रकरण: कोतवाली पुलिस ने 6 फरार आरोपी दबोचे
| |

🔹 पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
🔹 10 अगस्त की रात डहरगांव में महिला के घर पर हमला कर तोड़फोड़ व मारपीट की थी
🔹 पहले 2 आरोपी गिरफ्तार, अब 6 फरार आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में
🔹 गिरफ्तार आरोपी – शुभम पवार, निखिल पवार, राहुल कामडी, कपिल पवार, लोकेश पवार और राज राय
🔹 मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा, न्यायालय में पेश किया गया
🔹 कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत डेहरियया और पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
Kotwali police arrested 6 absconding accused कोतवाली पुलिस ने बलवा प्रकरण में शामिल 6 फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। 10 अगस्त की रात फरियादिया अनिता पति गणेश हजारे के घर आरोपियों ने धावा बोलकर परिवार पर पाइप व लोहे की रॉड से हमला किया था तथा घर का सामान और कार के कांच तोड़ दिए थे।
घटना की शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया था। इससे पहले 12 अगस्त को मुख्य आरोपी शैलेन्द्र पवार और पंकज पवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। वहीं अब पुलिस ने फरार आरोपी शुभम पवार, निखिल पवार, राहुल कामडी, कपिल पवार, लोकेश पवार और राज राय को दबोच लिया है। मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत डेहरियया सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
