Betul Daily News: गोलीकांड के तीनों आरोपी को पुलिस ने पुरी से किया गिरफ्तार
बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने दी सुपारी
|
Betul Daily News: पुरानी रंजिश के मामले में युवक को गोली मारने वाले तीन आरोपियों को आमला पुलिस ने उड़ीसा के पुरी से गिरफ्तार किया है। घटना 7 अप्रैल को देवगांव में हुई थी। जहां तिर महू निवासी युवक दुर्गेश को गोली मार दी गई थी।
वह अब भी एम्स भोपाल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक घटना में मुख्य आरोपी श्यामलाल घोघड़े ने पुरानी रंजिश के चलते दुर्गेश सरले 26 साल की हत्या की साजिश रची। उसने दो अन्य आरोपियों- दशरथ राठौर उर्फ श्याम और नितेन्द्र परमार उर्फ आर्यन को 50-50 हजार रुपए का लालच देकर वारदात में शामिल किया।
7 अप्रैल को दोपहर करीब 4 बजे आरोपी सफेद टियागो कार से आए और दुर्गेश को पीठ में गोली मार दी। घायल दुर्गेश को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमला, फिर जिला अस्पताल बैतूल और बाद में एम्स भोपाल रेफर किया गया।
- ये भी पढ़ें: Betul Daily News: युवक ने खाया जहर इलाज के दौरान मौत
उसकी रीढ़ की हड्डी में गोली फंसी हुई है और इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के निर्देशन में गठित टीमों ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों का पता लगाया।
- ये भी पढ़ें: Accident News: बाइक स्लिप होने से एक की मौत एक घायल
13 अप्रैल को उड़ीसा के पुरी से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टियागो कार और देसी पिस्तौल भी बरामद कर ली है।