Betul Daily News – दो कच्चे मकानों में लगी आग
शार्ट सर्किट से आग की आशंका
|
Betul Daily News – साईखेड़ा खुर्द में दोपहर करीब 2 बजे बस्ती में दो कच्चे मकानों में अचानक आग लग गई। आग से दो लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। ये दोनों मकान नावदेव नरवरे और कैलाश नरवरे के हैं।
आग की चपेट में आने से दोनों परिवारों का घरेलू सामान और टीवी जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची मुलताई और आठनेर की फायर टीम ने तत्काल कार्रवाई की।
फायर टीम की सूझबूझ से किसानों की गेहूं की फसल के बोरे और दो भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर बच गए। साथ ही आसपास के मकानों को भी आग से बचा लिया गया। फायर टीम में ड्राइवर धनराज पवार, गिरीश पिपले और भूपेंद्र सिंह राठौर शामिल थे।
प्रभावित परिवारों का करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान में शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है।