Betul Ki Taza Khabar: क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है सर्प दंश की घटनाएं, खेत में जाते समय सर्पदंश का शिकार हुआ युवक
Betul Ki Taza Khabar: Incidents of snake bites are increasing rapidly in the area, a young man became a victim of snake bite while going to the field.
| |
Betul Ki Taza Khabar: मुलताई – वर्षा काल प्रारंभ होते ही सर्पदंश की घटनाओं में बेहतासा इजाफा हुआ है बीते एक सप्ताह एक दर्जन से भी अधिक सर्पदंश की घटनाएं सामने आई है। ग्राम रिधोरा में बीती रात एक युवक खेत में जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। लेकिन गनीमत रही कि तत्काल ही ग्रामीण घायल युवक को लेकर मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार देकर युवक को खतरे से बाहर निकाल लिया गया। (Betul Ki Taza Khabar)
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम रिधोरा निवासी रूपेश चैतराम खेत में जा रहा था तभी अचानक वह सर्पदंश का शिकार हो गया। उसने तत्काल लोगो को इस बारे में जानकारी दी और बिना समय गवाए वे लोग रूपेश को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बैतूल रेफर कर दिया गया। परिजन निजी वाहन से ही उसे बैतूल ले गए। (Betul Ki Taza Khabar)
