Betul News: लेखापाल ने जन्मदिन पर सगा समाज को वितरित किए 101 फलदार पौधे 

Betul News: Accountant distributed 101 fruit plants to his relatives on his birthday.

Betul News: बैतूल। वन विभाग बैतूल के दक्षिण वन मंडल में कार्यरत लेखापाल प्रवीण कुमार मरकाम और जिला न्यायालय बैतूल की सहायक ग्रेड-02 श्रीमती ममता मरकाम ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सगा समाज को 101 फलदार पौधे वितरित किए। इस अवसर पर आकास के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय धुर्वे ने बताया कि प्रवीण मरकाम अनुशासनप्रिय और कार्य के प्रति समर्पित कर्मचारी हैं।

आकास संगठन द्वारा पिछले पांच वर्षों से प्रतिवर्ष एक पेड पुरखों के नाम कार्यक्रम के तहत आदिवासी समुदाय को पेड़ वितरण किया जा रहा है। 24 जून रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस से 15 नवंबर बिरसा मुंडा जयंती तक जन सहयोग से लगभग दस हजार पेड़ जुटाकर आदिवासी समुदाय के आंगन और खेतों में लगाने हेतु वितरित किए जाते हैं।

कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की कमी से मिली प्रेरणा (Betul News)

कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए आदिवासी समाज संगठनों ने पुण्यतिथियों पर अधिक खर्च न कर जन्मदिन और पुण्यतिथि के अवसरों को यादगार बनाने का निर्णय लिया। इस पहल के तहत प्रवीण कुमार मरकाम और श्रीमती ममता मरकाम ने विभिन्न प्रकार के फलदार पेड़ वितरित किए। (Betul News)

पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य के लिए कर रहे प्रयास

प्रवीण कुमार मरकाम ने अपने वक्तव्य में कहा कि आदिवासी सगा समाज पौष्टिक भोजन की कमी से जूझ रहा है, खासकर गर्भवती महिलाएं खून की कमी से परेशान हैं। अनार के पेड़ लगाने से वे अनार के फलों का लाभ उठा सकेंगी और महुआ के पेड़ से पौष्टिक आहार प्राप्त कर सकेंगी। (Betul News)

इस कार्यक्रम में आकास संगठन के प्रांतीय सचिव सरवन मरकाम, जिलाध्यक्ष शंकरसिंह आहके, जिला कोषाध्यक्ष सोहनलाल धुर्वे, जिला सचिव सुनिल सलामे, जिला महासचिव मन्नुलाल चिल्हाटे, अखिलेश कवडे, जिला उपाध्यक्ष जंगुसिग धुर्वे, दशरथ धुर्वे, ब्लाक अध्यक्ष अशोक धुर्वे (आमला), दिलिप वाड़िवा (भैंसदेही), धनराज उईके (आठनेर), घनश्याम धुर्वे (बैतूल), रामदास परते (शाहपुर), ओझू धुर्वे (चिचोली), बलसिंह इवने (घोडाडोंगरी), जियालाल सरियाम (मुलताई), श्रीमती प्रमीला परते (प्रभातपटटन) सहित आकास जिला बैतूल के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय धुर्वे का विशेष योगदान रहा। (Betul News)

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.