Betul News | डॉक्‍टरों का कमाल, डेढ़ घंटे के ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमर

Betul News | बैतूल। बैतूल जिला अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। जिला अस्‍पताल में डेढ़ घंटे के ऑपरेशन के बाद एक महिला के पेट से 10 किलो का ट्यूमर निकाला गया। महिला अब स्‍वस्‍थ है। इस ट्यूमर के चलते महिला लंबे समय से पेट के असहनीय दर्द से परेशान थी। एक निजी अस्‍पताल में जांच के बाद पता चलने पर महिला ने जिला अस्‍पताल में ऑपरेशन कराया। महिला आमला विकासखंड के बंजारी ढाल ठानी के कोटवार निवासी तित्ताल बामने की 51 वर्षीय पत्नी देवरिया बामने है। बैतूल जिला चिकित्सालय में शल्य क्रिया विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप धाकड़ ने जांच की तो यह गांठ बेहद बड़ी पाई गई।

Betul News-डेढ घंटे के ऑपरेशन में निकली गांठ

इस पूरे ऑपरेशन को लेकर बताया गया कि महिला देवरिया 1 मई को जिला चिकित्सालय बैतूल में भर्ती किया गया। जहां सभी पैरामीटर सामान्य करने के बाद डॉ. धाकड़ ने सर्जरी का बीड़ा उठाया। यहां डॉ. प्रदीप धाकड़ शल्य क्रिया विशेषज्ञ, डॉ. वंदना धाकड़ स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. चित्रकला पाटिल निश्चेतना विशेषज्ञ, रचना मिश्रा रंजन नर्सिंग ऑफिसर व अनीता झरबडे नर्सिंग ऑफिसर के चिकित्सा दल ने डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से यह रेयर सिस्ट यानी ट्यूमर निकाला।

अजा मोर्चा ने भाजपा के पांच विधानसभा प्रभारियों के नेतृत्व में किया जनसंपर्क

Betul News-इतनी बड़ी थी यह गांठ

शल्य क्रिया में 40 गुना, 30 गुना व 20 गुना की 9.8 किलोग्राम की गांठ निकाली गई। डॉ. धाकड़ ने बताया कि महिला के पेट में दो गांठ थी। एक करीब 8 किलो जबकि दूसरी लगभग 2 किलो की थी। इसके लिए टीम ने दो घंटे मैनेज निकाला। गांठ की वजह से महिला के पेट में कंप्रेशन हो रहा था।

उसे खाना नहीं पच रहा था। महिला और उसकी बेटी बेला ने बताया की प्राइवेट में उनसे एक से डेढ़ लाख रुपए का खर्च बताया जा रहा था। लेकिन जिला अस्पताल में यह ऑपरेशन निशुल्क हो गया। अब वह स्वस्थ महसूस कर रही है।

मतदान के लिए छात्रों ने अपने माता-पिता को पत्र लिखकर आमंत्रित किया

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.