Betul News: मुलताई ताप्ती तट पर घायल मिले अज्ञात बुजुर्ग को मुलताई अस्पताल में मिला बेहतर उपचार

Betul News: Unidentified elderly man found injured on Multai Tapti coast, got better treatment in Multai Hospital

Betul News: मुलताई। नगर के ताप्ती तट पर कुछ समाजसेवियों को दो दिन पहले एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति घायल और बेहोशी की हालत में मिला था। जिसकी जानकारी सभापति रितेश विश्वकर्मा को दी गई, जिसके बाद उन्होंने उस बुजुर्ग को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहा पर नव पदस्थ बीएमओ डॉक्टर पंचम सिंह द्वारा उनका उपचार करवाया गया।

ठीक होने के बाद उन्होंने स्टाफ की मदद से बुजुर्ग का नाम और घर का पता किया। जिसके बाद पता चला की यह बुजुर्ग बैतूल के पास मिलानपुर निवासी 61 वर्षीय शिवकुमार नत्थू है। जिसके बाद बीएमओ डॉक्टर पंचम सिंह द्वारा मुलताई थाना प्रभारी राजेश सातनकर के सहयोग से पुलिस स्टाफ के साथ बुजुर्ग को उसके घर के लिए गुरुवार देर शाम अस्पताल से रवाना किया।

Betul News: मुलताई ताप्ती तट पर घायल मिले अज्ञात बुजुर्ग को मुलताई अस्पताल में मिला बेहतर उपचार

इस बीच दो दिनों तक बुजुर्ग का उपचार और उनके भोजन की व्यवस्था बीएमओ द्वारा ही करवाई गई। उनके द्वारा सक्रियता से बुजुर्ग के घर का पता लगाकर उन्हें सकुशल घर भेजने पर पूरे शहर में बीएमओ की दरियादिली की प्रशंसा हो रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.