खेत में काम कर रही महिला करंट की चपेट में आई, गंभीर हालत में बैतूल रेफर

परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

MIRROR NEWS/ झल्लार थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल ग्राम जमन्या (गंगाजी ढाणा) में गुरुवार सुबह एक महिला खेत में काम करते समय बिजली के तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसे प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धाड़से निवासी इमला बाई सुबह खेत में कृषि कार्य कर रही थीं। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन (निम्न दाब विद्युत लाइन) अचानक छू गई, जिससे महिला को करंट लग गया। हादसे में महिला के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। गांववालों और परिजनों का कहना है कि बिजली के तार बहुत नीचे लटक रहे थे, जिसकी शिकायत विभाग को कई बार की गई थी। लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही का परिणाम है। घायल महिला को पहले झल्लार स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में गुस्से और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली विभाग की लापरवाही की जांच कर संबंधित जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.