पुलिस की बड़ी कार्रवाई – कम्पनी गार्डन में जुआरियों पर शिकंजा

Big police action – crackdown on gamblers in Company Garden पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात कम्पनी गार्डन में दबिश दी। पुलिस ने ताश पत्तों से जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 3 ताश की गड्डियाँ और 3100 नगद जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपी

शेख आरिफ, शेख शकील, जावेद, कामिल, मंजूर अली, शफीक खान, अब्बास मिर्जा, साजिद खान (पिता नाहिर खान), फिरोज खान और साजिद खान (पिता छोटे खान)।पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.