बारंगवाड़ी में बोरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी पिस्टल के साथ एक युवक गिरफ्तार

MIRROR NEWS/ जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ को लेकर चल रहे विशेष अभियान के तहत बोरदेही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम बारंगवाड़ी में दबिश देकर पुलिस ने एक युवक को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल (26 साल) पिता भीम सिंह श्रीवास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 15,000 रुपये कीमत की देसी पिस्टल बरामद की है।

मामले में आयुध अधिनियम की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को आमला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध हथियार विरोधी विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी मुलताई शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान में थाना प्रभारी अरविंद कुमरे के साथ प्रधान आरक्षक सुनील पंद्राम, आरक्षक रोहन उईके, सचिन दीवान, मनोज पाल, राधेश्याम कुमरे और चालक किशोर साहू की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.