बस ड्राइवर ने महिला से किया रेप पुलिस ने किया गिरफ्तार

Betul Police: कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। 16 मई को पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि महेंद्र उर्फ मोनू उच्चसरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महेंद्र बस ड्राइवर है। एक यात्रा के दौरान उसकी महिला से जान-पहचान हो गई थी। तभी से दोनों की मुलाकात होने लगी। बताया जा रहा है कि आरोपी कभी-कभी अपने घर न जाते हुए महिला के पास चला जाता था। लेकिन दोनों में अनबन के बाद महिला ने शिकायत कर दी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ धारा 557/2025 धारा 69,351(2) BNS 3(1)(w)(ii), 3(2)(va) SC ST ACT एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। 18 मई को आरोपी महेंद्र उर्फ मोनू उच्चसरे 45 साल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खेड़ी सावलीगढ़ का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कार्यवाही में डी एस पी अजाक शिखा भलावी, थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रविकांत डेहरिया,उनि चित्रा कुमरे,आर.650 उज्जवल दुबे , आर. लालसिंग राठौर , आर. 430 चन्दू, आर. 474 राहुल शर्मा,म.आर. 219 सोनाली मिश्रा की विशेष भूमिका रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.