भैंस को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो कर 20 फीट नीचे गिरी कार

Accident News: भैंस को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो कर 20 फीट नीचे गिरी कार मामला हाईवे का सोमवार को  महदगांव के कांग्रेस नेता राजू चौबे की कार सर्विस लेन से हाईवे पर चढ़ते समय अचानक भैंस आ जाने से बेकाबू होकर खेत में जा गिरी कार। हादसे में कार में सवार दोनों लोग घायल हुए लेकिन एयरबैग खुलने से जान बच गई। महदगांव के कांग्रेस नेता राजू चौबे अपने एक रिश्तेदार को  रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। सर्विस लेन से हाइवे पर चढ़ते ही सामने भैंस आ गई। भैंस को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ती हुई 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.