सीमेंट व्यापारी ने लगाई फांसी आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

News: सीमेंट व्यवसायी दीपक बत्रा 42 साल ने सोमवार को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रसोइए की सूचना पर पुलिस ने घर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि शव उतरवाकर पीएम के लिए भेजा गया है। घटना का अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। घटना के समय दीपक घर में अकेला था, मृतक की पत्नी और बच्चे रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बीना गए हुए थे। मामला भाजपा कार्यालय विजय भवन के सामने स्थित घर का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे दीपक का रसोइया जब घर पहुंचा, तो देखा घर खुला था और दीपक फांसी पर लटका था। उसने तुरंत पड़ोसियों और परिजनों को सूचित किया। गंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.