कलेक्ट्रेट का प्यून आकाशवाणी के पास बेहोश मिले

जिला अस्पताल में मृत घोषित

Betul News: कलेक्ट्रेट का प्यून आकाशवाणी के पास बेहोश मिले जिला अस्पताल में मृत घोषित दिनेश उइके 55 साल की शनिवार देर रात अस्पताल में मौत हो गई। शनिवार देर शाम आकाशवाणी के पास सागौन दरबार के नजदीक वे बेहोश मिले थे। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे के अनुसार, जब दिनेश को अस्पताल लाया गया। वे बेसुध हालत में थे। और बात नहीं कर पा रहे थे। प्रथम दृष्टया मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। कलेक्ट्रेट के अधीक्षक एम डी मालवीय ने बताया कि दिनेश पिछले सात वर्षों से कलेक्ट्रेट में कार्यरत थे। वे मीटिंग हॉल के प्रभारी थे। उनका बड़ा बेटा बैंगलोर में प्राइवेट नौकरी करता है, जो सूचना मिलने पर भोपाल पहुंच गया। बेटे के आने के बाद ही शव का पीएम करेंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम की तैयारियां कर रही है, जिससे मृत्यु के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.