ठेकेदार के गुर्गे गांव-गांव में बेच रहे अवैध शराब

विरोध करने पर सरपंच को जान से मारने की धमकी

Betul News। शराब ठेकेदारों की दबंगई अब हद पार कर चुकी है। पाढर चौकी क्षेत्र में शराब ठेकेदार के गुर्गों के खिलाफ अब गांव-गांव गाड़ी घुमा-घुमा कर अवैध शराब बेचने का आरोप हैं। इस मामले में पाढर चौकी में शिकायत की गई है। ताजा मामला पीसा झोड़ीगांव से सामने आया,शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यहां शराब की दुकान से गाड़ी भर-भर कर शराब आसपास के गांवों में सप्लाई की जा रही है। ग्रामीण महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग इस अवैध धंधे से परेशान हैं। नीमपानी गांव में सरपंच संजू आहाके ने जब ठेकेदार की गाड़ी को रोकने की कोशिश की, तो ठेकेदार का बेटा शराब से भरी गाड़ी लेकर भाग गया। सरपंच ने गाड़ी का पीछा किया और पाढर पहुंचकर खुशी होटल के पास रोक भी लिया। लेकिन इसके बाद ठेकेदार के सुपुत्र ने खुलेआम सरपंच संजू आहाके का कालर पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद नीमपानी के सरपंच संजू आहके, जनपद सदस्य और समाजसेवी पाढर चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी को शिकायत आवेदन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि शराब की इस अवैध सप्लाई और सरपंच के साथ हुई बदसलूकी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने अब भी आंखें मूंदे रखीं, तो अगली बार जब शराब की गाड़ी गांव में घुसेगी, तो ग्रामीण खुद कार्रवाई करेंगे और इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से प्रशासन की होगी।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.