Crime News: फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार,दो आरोपी अब भी फरार

कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Betul Samachar: कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। जमीन की धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी गुलाब उर्फ पिंटू उघड़े को गिरफ्तार किया है। मामला 17 फरवरी 2025 को फरियादी मेघराज पिता छोटेलाल प्रजापति, उम्र 70 वर्ष, निवासी झल्लार, द्वारा थाना कोतवाली बैतूल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपीगण – उमेश पवार, संदीप वर्मा, गुलाब उर्फ पिंटू उघड़े, नवीन साहू, सरिता राठौर एवं सुरेश राठौर – द्वारा छलपूर्वक एक भूमि का सौदा कर दूसरी भूमि की रजिस्ट्री करवाई गई तथा लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 145/2025 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया द्वारा शहर में आम नागरिकों के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को ऐसे मामलों में आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में कोतवाली बैतूल पुलिस द्वारा पूर्व में आरोपी सरिता राठौर, सुरेश राठौर एवं नवीन साहू को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों की तलाश जारी थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी गुलाब उर्फ पिंटू उघड़े पिता रामाजी उघड़े, उम्र 35 वर्ष, निवासी रानीपुर रोड, भिलवाटेक गौठाना, बैतूल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी की संलिप्तता पाई जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण के शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक वहीद खान, प्र.आर. 369 शिव, आर. 520 अनुज यादव, आर. 56 नितिन चौहान एवं आर. 528 महेश नगदे की सराहनीय भूमिका रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.