Crime News: रिटायर्ड कर्मी से 22 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी स्टेशन पर गिरफ्तार
|
Betul Samachar: डब्ल्यूसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। मामला 31 मार्च 2025 को फरियादी शांतीलाल पिता डोमू सलाम, उम्र 65 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 27, पाथाखेड़ा, सारणी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी संतोष यति ने विश्वास में लेकर फरियादी से खाली चेक प्राप्त किए और उन पर फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी पूर्वक कुल 22,48,240/- की राशि विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर ली।
विवरणानुसार
- 07 अप्रैल 2022 को चेक क्रमांक 4153 के माध्यम से 95,000/- मोहित अरोरा को
- 18 अप्रैल 2022 को चेक क्रमांक 4159 से 85,000/- कमला जत्ती को
- 22 अप्रैल 2022 को चेक क्रमांक 41584 से 1,40,000/- मोहित अरोरा को
- 14 जुलाई 2022 को चेक क्रमांक 641564 से 3,50,000/- पुष्पा जत्ती को
- 10 अगस्त 2022 को चेक क्रमांक 4162 से 7,05,080/-
- 23 अगस्त 2022 को चेक क्रमांक 4161 से 4,01,080/-
- 21 अक्टूबर 2022 को पुनः चेक क्रमांक 4161 से 4,07,080/- ट्रांसफर किए गए।
अपराध पंजीयन
फरियादी की शिकायत पर थाना सारणी में आरोपी संतोष यति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एसडीओपी सारणी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में सारणी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान थाना सारणी द्वारा एक टीम गठित कर आरोपी संतोष यति पिता कमला यति, उम्र 49 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, महाराणा प्रताप राजेन्द्र नगर, पाथाखेड़ा को बैतूल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 19,18,000/- की राशि बरामद की गई, साथ ही फरियादी के खाते में पूर्व में जमा किए गए 3,00,000/- की राशि भी जब्त की गई। कुल 22,18,000/- की संपत्ति बरामद की गई है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। प्रकरण में विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
संतोष यति पिता कमला यति, उम्र 49 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, महाराणा प्रताप राजेन्द्र नगर, पाथाखेड़ा, थाना सारणी
बरामद संपत्ति
कुल 22,18,000
विशेष भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक सुनील गौर, प्रधान आरक्षक 542 किशनलाल सेलू, आरक्षक: अनुराग इरपाचे, संतोष मुजालदे, मोनू उईके की सराहनीय भूमिका रही।