मानवता की मिसाल बने दीपक मालवीय, घायल विक्षिप्त को रात में पहुंचाया अस्पताल

Betul News: मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता, यह बात उस समय चरितार्थ हुई जब राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने रात के अंधेरे में सड़क पर तड़पते घायल विक्षिप्त व्यक्ति की मदद कर उसे पुलिस की सहायता से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। यह घटना बीती रात लगभग 12 बजे की है जब सदर डॉन बॉस्को स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को कॉल तो किया, लेकिन एक घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सहायता नहीं पहुंची। आम जनता तमाशबीन बनी रही। ऐसे समय में दीपक मालवीय मौके पर पहुंचे और बिना देर किए कंट्रोल रूम में सूचना दी। उन्होंने बैतूल बाजार के सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद गंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अध्यक्ष अनुज राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक को गंभीर चोटें आई थीं, यदि समय रहते इलाज न मिलता तो उसकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने कहा कि दीपक मालवीय का यह कदम समाज के लिए प्रेरणा है, जिसमें न जात, न धर्म, केवल मानवता सर्वोपरि रही। इस दौरान दीपक मालवीय के साथ करण साहू और राहुल पवार भी मौजूद थे, जिन्होंने पूरी मदद में सहयोग किया। देर रात तक अस्पताल में युवक के इलाज की स्थिति की निगरानी की जाती रही।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.