भैंसदेही में आदिवासी युवक से मारपीट मामले में धरना प्रदर्शन आज
| |
MIRROR/ भैंसदेही में आदिवासी युवक के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में आज 1 अगस्त को सुबह 11 बजे से भैंसदेही में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस आंदोलन को लेकर जिलेभर के आदिवासी समाज संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।आकास जिलाध्यक्ष एवं हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक बंडू लिखितकर ने समाज के नाम जारी अपील में कहा कि आदिवासी युवक के साथ जो अन्याय हुआ है, वह केवल एक व्यक्ति के साथ नहीं बल्कि पूरे आदिवासी समाज के आत्मसम्मान पर हमला है। ऐसे में आवश्यक है कि सभी संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक मिलकर इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर विरोध दर्ज करें। आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा।।आंदोलन के माध्यम से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी, साथ ही यह सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी कि भविष्य में किसी भी आदिवासी युवक के साथ इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।
