ट्रक के अंदर ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Betul News: गुरुवार दोपहर को ट्रक ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक खंडवा जिले का निवासी था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने आत्महत्या से पहले किसी को वीडियो कॉल किया था। पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। मृतक की पहचान जुनेद पिता इबु खान 26 साल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार। वह जुनेद इंदौर की एक दवा कंपनी से कीटनाशक लेकर भैंसदेही पहुंचा था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जब वह ट्रक खाली करने की बात कहकर रुका, उस दौरान उसका क्लीनर ट्रक के केबिन में सो गया। कुछ समय बाद जब क्लीनर की नींद खुली, तो उसने ट्रक के पिछले हिस्से में जाकर देखा, जहां जुनेद रस्सी से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची भैंसदेही पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। टीआई नीरज पाल के अनुसार, मृतक ने आत्महत्या से ठीक पहले किसी को वीडियो कॉल किया था। इससे अंदेशा है कि उसने जान देने की सूचना पहले किसी को दी हो। पुलिस कॉल डिटेल्स खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उस समय वह किससे बात कर रहा था।मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो भैंसदेही पहुंच रहे हैं। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रक और मृतक के मोबाइल की भी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.