शराब के नशे में ट्रैक्टर चालक ने किसान को कुचला
| |

Betul News: रावा गांव में एक शराबी ट्रैक्टर चालक ने किसान परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। किसान मंगल गाड़गे ने खेत की जुताई के लिए गौला गांव के चेतन गोस्वामी को बुलाया था। चेतन शराब के नशे में ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचा। काम ठीक से न होने पर मंगल ने चेतन को रोका। इससे नाराज होकर चेतन ने ट्रैक्टर किसान परिवार की तरफ मोड़ दिया। मंगल और उनका छोटा बेटा बच निकले। लेकिन रामप्रसाद गाड़गे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। ट्रैक्टर का पहिया रामप्रसाद की छाती और पैर पर चढ़ गया। स्थानीय लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत में उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। घटना के बाद आरोपी चेतन मौके से फरार हो गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने साईखेड़ा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
