शराब के नशे में युवक ने पिया कीटनाशक इलाज के दौरान उसकी मौत

Betul News: बिरुल बाजार के सतीश साहू पिता जयराम साहू 38 साल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसे शनिवार को गंभीर हालत में मुलताई सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश की पत्नी अनिता साहू ने बताया कि उनके पति शराब पीने के आदि थे। शनिवार सुबह खाना खाने के बाद वो बाजार गए थे। करीब 10 बजे नशे में धुत होकर लौटे और उन्होंने बताया कि गेहूं में डालने वाली कीटनाशक पीलीया हूं। इसके बाद पत्नी ने तुरंत देवर को बुलवाकर उसे मुलताई सीएचसी भेजा। जहां सतीश की हालत गंभीर बनी रहने के कारण उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जहां रविवार उसकी मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी ने मृतक का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.