विद्युत कटौती शेड्यूल:सांवरिया नगर में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी

Betul Mirror News। बिजली कंपनी द्वारा 25 मई को कोसमी उपकेंद्र का मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को 33/11 केव्ही कोसमी उपकेंद्र में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 तक सब स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केव्ही फीडर से कोसमी औद्योगिक क्षेत्र, सोना घाटी, पॉलिटेक्निक कॉलेज, खखरा जामठी, सांवरिया नगर में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 प्रबंधक ने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.