पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने टोल वसूली को लेकर खोला मोर्चा

अधूरे फोरलेन पर स्थित कुंडी टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली अवैध

Betul Mirror News: बैतूल से औबेदुल्लागंज फोरलेन पर शाहपुर के पास कुंडी में शुरू किए गए टोल प्लाजा को अवैध वसूली सेंटर करार देते हुए पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने इसे तत्काल बन्द किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह फोरलेन का जब पूर्ण ही नही हुआ तो यह कैसे एनएचएआई को कैसे हैंडओवर हो सकता और जब हैंडओवर ही नही हो सकता तो फिर इस पर किस आधार पर टोलटैक्स की वसूली शुरू की जा रही। सुखदेव पांसे का आरोप है कि बैतूल जिले के अंदर और जिले की सीमा पर खम्बारा, मिलानपुर, कोथलकुण्ड, गढा, घोड़ाडोंगरी सहित आधा दर्जन टोल प्लाजा होना यह साबित करता है कि भाजपा की सरकार बैतूल की गरीब जनता को दुधारू गाय समझकर टैक्स के नाम पर मनमाना दोहन कर रही है। उनका कहना है कि जितने टोल प्लाजा है इतने प्रदेश के किसी भी जिले में नहीं है।
अधूरा औऱ मापदंड के विपरीत निर्माण
उनका कहना है कि कुंडी शाहपुर में जो टोल प्लाजा बुधवार से शुरू किया गया एनएचएआई के ही नियमों के विपरीत है। पूर्व मंत्री पांसे का दावा है कि जब तक बरेठा घाट और भौरा एवं इटारसी के पास का निर्माण कार्य पूरा नही हो जाता तब तक यहां टैक्स की वसूली नही की जा सकती। उन्होंने कहा कि यह फोरलेन जितना भी अब तक निर्मित हुआ है वह भी रोड नियमों के अनुरूप नहीं है। इसके एलाइमेन्ट और गुणवत्ता की किसी एक्सपर्ट एजेंसी से यदि जांच करा ली जाए तो वह इसे टेक्निकली फेल घोषित कर देगी।
भाजपा के जनप्रतिनिधियों के मौन का खामियाजा
पूर्व मंत्री पांसे का आरोप है कि जिले में जो भाजपा के जन प्रतिनिधि है वे इस तरह के मामलों में आम जनता के हित को लेकर चुप्पी साध लेते है। इस टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगो को फ़्री पास मिलना चाहिए पर नही दिया जाएगा। ऐसा बैतूल इंदौर हाईवे पर गढा टोल प्लाजा पर हो चुका। यहां भी स्थानीय लोगों से टैक्स लिया जा रहा जो अन्यायपूर्ण है। उनका कहना है कि स्थानीय नागरिक को छूट दी जाना चाहिए चाहे उसका वाहन किसी भी स्टेट या जिले में रजिस्टर्ड हो।
कांग्रेस करेगी हर फोरम पर विरोध
पूर्व मंत्री पांसे का कहना है कि उन्हें लोगो से फीडबैक मिल रहा है और आम नागरिक जिस तरह से इसके खिलाफ है उसे देखते हुए वे जनता की आवाज को हर फोरम पर उठाएंगे तथा कांग्रेस इस मुद्दे पर आंदोलन भी करेगी। अगामी विधानसभा सत्र में इसे वे नेता प्रतिपक्ष से भी उठवायेंगे। कांग्रेस इस अन्ययपूर्ण और अवैध वसूली का पुरजोर विरोध करेंगी।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.